राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी को मातृशोक, राजगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी को मातृशोक, राजगढ़ में होगा अंतिम संस्कार
X
श्रीमती कंचन बेन सोनी के निधन पर उनके परिजनों, परिचितों समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी की माताश्री कंचन बेन सोनी(90) का लम्बी बीमारी के चलते निधन की खबर आ रही है। उनका अंतिम संस्कार राजगढ़ में होगा।

जानकारी मिली है कि श्रीमती कंचन बेन सोनी लंबी बीमारी से पीड़ित थीं। उनका उपचार किया जा रहा था। इसी दौरान 90 साल की उम्र में आज उनके निधन होने की खबर आई है। उनका अंतिम संस्कार राजगढ़ में किया जाएगा। श्रीमती कंचन बेन सोनी के निधन पर उनके परिजनों, परिचितों समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। साथ ही परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।

Tags

Next Story