मध्यप्रदेश में कोरोना के कारण फिलहाल नहीं लगेंगे कोई प्रतिबंध, समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के कारण कोई प्रतिबंध नहीं लगाए जाएंगे, अलबत्ता लोगों से गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में कोरोना की समीक्षा के बाद कहा कि सतर्कता, सावधानी बरती जाएं और जरूरी गाइडलाइन का पालन किया जाए। उन्होंने 15-18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइन तय करते हुए बुजुर्गों के टीकाकरण को भी गति दी जाए।
प्रदेश में जारी रहेंगी आर्थिक गतिविधियां
बैठक में तय हुआ कि प्रदेश में किसी भी प्रकार के अन्य कोई प्रतिबंध फिलहाल नहीं लगाए जाएंगे। रात्रि कालीन कर्फ्यू 11 बजे से 5 बजे तक जारी रहेगा। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां जारी रहेगी और अन्य सभी कार्यक्रम यथावत चलते रहेंगे अनावश्यक भीड़ एकत्रित ना हो इसके प्रयास किए जाएं। चिंता की कोई बात नहीं लेकिन लोग सतर्क रहें, मास्क लगाए और सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करें।
15-18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन की गाइडलाइन तय
-1 जनवरी 2022 से कोविन एप/कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
-15-18 वर्ष के किशोरों का कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन होगा।
- 3 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू होगा।
- किशोरों को केवल को-वैक्सीन ही लगाई जाएगी।
- रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन एप/कोविन पोर्टल पर आधार के अलावा 9 अन्य दस्तावेजों में एक का कर सकते हैं प्रयोग
- स्कूल का परिचय पत्र भी मान्य होगा।
- ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाने पर रिफरेंस ID और सीक्रेट कोड मिलेगा।
- वैक्सीनेशन सेंटर पर यह रिफरेंस ID और सीक्रेट कोड बताना होगा।
- वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी किशोर पंजीयन करवा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS