Kamleshwar Patel : मंदिर बनाने से कुछ नहीं होने वाला, जनता भाजपा का सर्वनाश करेगी: कमलेश्वर पटेल

Kamleshwar Patel  : मंदिर बनाने से कुछ नहीं होने वाला, जनता भाजपा का सर्वनाश करेगी: कमलेश्वर पटेल
X
मध्यप्रदेश में जहां विधानसभा के चुनाव करीब आ रहे है, तो दोनो प्रमुख पार्टियां दावेदारों की नब्ज टटोलने में लगी हुई है। तो वही विंध्य क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक कमलेश्वर पटेल का कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनने के बाद पहला नगर आगमन हुआ।

Kamleshwar Patel : मध्यप्रदेश में जहां विधानसभा के चुनाव करीब आ रहे है, तो दोनो प्रमुख पार्टियां दावेदारों की नब्ज टटोलने में लगी हुई है। तो वही विंध्य क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक कमलेश्वर पटेल का कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनने के बाद पहला नगर आगमन हुआ।

पटेल के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह- जगह स्वागत किया गया। पटेल ने सैकड़ों वाहन के काफिले के साथ पूजा पार्क पहुंच गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया, इसके बाद उन्होंने अभिनंदन समारोह में शामिल होकर एक जनसभा को संबोधित भी किया।

सभा को संबोधित कर पटेल ने चुनाव का मूलमंत्र फूंककर कार्यकर्ताओं में जोश भरा, तो वही कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बात करते हुए कमलेश्वर पटेल ने उज्जैन लोक निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पटेल ने कहा कि कमलनाथ के द्वारा बनाई गई हनुमान प्रतिमा सरकार के पैसे से नही कमलनाथ जी ने अपने पैसे से बनाया है। विधायक निधि का पैसा मंदिर के लिए नही दे सकते है, तो सरकार का पैसा इस तरह से लूटने की क्या आवश्यकता है। हनुमान जी के विचारो का अनुसरण करे तो अच्छा है, हनुमान जी कि सोच दुराचारियों का नाश करने का था। यहां सबसे बड़े दुराचारी तो भाजपा के लोग है, मंदिर बनाने से कुछ नही होने वाला, जनता इनका सर्वनाश करेगी,

पटेल ने प्रदेश सरकार के ट्रांसफर पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इतने जिले में फार्म भरे जा रहे है, फिर प्रदेश में रेकमंडेशन हो रहा है। जानकारी है खुल्लम खुला लेनदेन हो रहा है। सबके रेट फिक्स है, ये सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचारियों की सरकार है, जो जितना दे दे, पैसे दिए बिना कोई काम होता नही है। अभी अधिकारी मिलने आए थे, फारेस्ट विभाग का अलग रेट चल रहा है, अन्य विभागों में कूपन रिचार्ज चल रहा है। पद पर रहना है तो कूपन रिचार्ज करवाना पड़ेगा, जैसे फोन का रिचार्ज होता है।

Tags

Next Story