MP Blue cow : अब खेतों से नीलगाय को भानने आएंगे अफ्रीकी, शिवराज सरकार ने मांगी मदद

MP Blue cow : अब खेतों से नीलगाय को भानने आएंगे अफ्रीकी, शिवराज सरकार ने मांगी मदद
X
मध्यप्रदेश के जंगलों में ऐसे कई जीव है, जिनकी संख्या कहीं ज्यादा है। जिनमें से एक नीलगाय भी है। नीलगाय एक तरह से हिरणों का एक विशेष वर्ग है। प्रदेश के करीब 30 से 35 जिलों में नीलगायों की संख्या कहीं ज्यादा है। और यहां के किसान इन नीलगायों से काफी परेशान है। क्योंकि नीलगायों का झुंड़ किसानों की फसलों को तहस नहस कर देता है।

MP Blue cow : मध्यप्रदेश के जंगलों में ऐसे कई जीव है, जिनकी संख्या कहीं ज्यादा है। जिनमें से एक नीलगाय भी है। नीलगाय एक तरह से हिरणों का एक विशेष वर्ग है। प्रदेश के करीब 30 से 35 जिलों में नीलगायों की संख्या कहीं ज्यादा है। और यहां के किसान इन नीलगायों से काफी परेशान है। क्योंकि नीलगायों का झुंड़ किसानों की फसलों को तहस नहस कर देता है।

मध्यप्रदेश के उज्जैन अरौर इंदौर समेत निमाड़ में निलगायों का इन दिनों आतंक तेजी से फैल रहा है। इसके अलाव प्रदेश के अन्य जिलों के किसान नीलगायों के आतंक से काफी परेशान है। आए दिन नीलगायों द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान कर देने की खबरे सामने आती रही है।

नीलगाय भगाने आएंगे अफ्रीकी

नीलगायों से किसानों की फसलों को बचाने का अब शिवराज सरकार ने बीढ़ा उठाया है। शिवराज सरकार अब नील गायों को पकड़ने के लिए अफ्रीकी विशेषज्ञ बुलाने की तैयारी कर रही है। अफ्रीकी विशेषज्ञों की मदद से नीलगायों को पकड़ा जाएगा। अफ्रीकी विशेषज्ञ नीलगायों को पकड़कर चीतों के आशियाने गांधी सागर अभ्यारण में छोड़ा जाएगा।

हेलीकॉप्टर से पकड़ेंगे नीलगाय

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञ हेलीकॉप्टर की मदद से नीलगायो को पकड़ेंगे। नीलगायों पर लगाम लगाने का अभियान अक्टूबर माह से चलाया जा सकता है।

Tags

Next Story