अब डोर.टू.डोर कचरा कलेक्शन सीएनजी गाड़ियों से होगा

अब डोर.टू.डोर कचरा कलेक्शन सीएनजी गाड़ियों से होगा
X
भोपाल नगर निगम द्वारा कचरा कलेक्शन के लिए सीएनजी से चलने वाले 125 टाटा मैजिक कचरा कलेक्शन वाहन खरीदे जा रहे हैं, जिससे धुएं से निकलने वाला कार्बन उत्सर्जन चार गुना कम होगा। साथ ही नगर निगम को हर माह 55 लाख रुपए तक की बचत होगी।

भोपाल भोपाल नगर निगम द्वारा कचरा कलेक्शन के लिए सीएनजी से चलने वाले 125 टाटा मैजिक कचरा कलेक्शन वाहन खरीदे जा रहे हैं, जिससे धुएं से निकलने वाला कार्बन उत्सर्जन चार गुना कम होगा। साथ ही नगर निगम को हर माह 55 लाख रुपए तक की बचत होगी। 25 वाहन राजधानी पहुंच चुके हैं, जबकि शेष वाहन भी इस माह के अंत तक पहुंच जाएंगे। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस समय आयुक्त के दिशा निर्देश पर खर्चो में कमी करने का अभियान चल रहा है, जिसके तहत विंड और सोलर एनर्जी प्लांट बर रहे हैं। इसी क्रम में वाहनों को अब डीजल से तब्दील कर सीएनजी किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा आदमपुर खंती के पास सीएनजी प्लांट भी तैयार हो रहा है, जिससे सीएनजर बाहर खरीदना नहीं पड़ेगी। कचरा कलेक्शन वाहनों के अलावा सभी जोन कार्यालयों के वाहन पहले ही सीएनजी में तब्दील हो चुके हैं। इससे हर माह कुल मिलाकर 55 लाख की बचत का अनुमान है।

कचरा कलेक्शन के लिए यूनीडो से करार
नगर निगम के यूनाइटेड नेशंस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (यूनीडो) से हो रहे करार के बाद निगम को ऐसी 250 गारबेज व्हीकल के लिए पैसा मिला है। इन 125 गारबेज व्हीकल से निगम को 55 लाख रुपए महीने की बचत होगी, साथ ही धुएं का कार्बन भी चार गुना तक कम होगा। अब तक निगम हर गारबेज व्हीकल पर रोज 10 लीटर डीजल खर्च करता है। इन वाहनों से औसतन 14.15 का एवरेज मिलता है, जो सीएनजी से बढ़कर 22.24 तक हो जाएगा। वाहनों के लिए निगम करीब 92 रुपए लीटर के हिसाब से डीजल खरीदता है, जबकि सीएनजी की कीमत इससे दस रुपए तक कम है।

435 गारबेज व्हीकल को भी सीएनजी में करेंगे शिफ्ट
फिलहाल भोपाल में कचरा उठाने का काम 435 मैजिक वाहनों से किया जा रहा है। निगम की वर्कशॉप में जोन प्रभारियों की 22 कार को सीएनजी में कन्वर्ट किया जा चुका है। इन सभी में पेट्रोल इंजन लगा था। निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी ने बताया कि भोपाल नगर निगम का यूनीडो से करार हुआ है। ये करार पर्यावरण में फैलने वाले कार्बन को कम करने के लिए हुआ है। इसके तहत ही निगम ने सीएनजी मैजिक व्हीकल का वर्कऑर्डर किया है। निगम ने 150 सीएनजी मैजिक व्हीकल के लिए भी प्रस्ताव भेज दिया है। इसके लिए यूनीडो से बजट अलॉट होगा।

हर साल 25 फीसदी वाहन करेंगे कन्वर्ट
भोपाल नगर निगम के पास फिलहाल अलग.अलग किस्म के 1450 वाहन हैं। निगम अफसरों का कहना है कि हर साल इनमें से 25 फीसदी वाहनों को सीएनजी में कन्वर्ट करने की योजना तैयार की गई है। इससे डीजल.पेट्रोल पर होने वाली खपत बेहद कम हो जाएगी।

Tags

Next Story