अब एमपी में भी चलेगा झाडू का जादू , ग्वालियर में शिवराज पर गरजे केजरीवाल

अब एमपी में भी चलेगा झाडू का जादू , ग्वालियर में शिवराज पर गरजे केजरीवाल
X
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज आम आदमी पार्टी ने चुनावी रण का शंखनाद कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मेला ग्राउंड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होने हजारों समर्थको की भीड़ को सम्बोधित किया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज आम आदमी पार्टी ने चुनावी रण का शंखनाद कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मेला ग्राउंड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होने हजारों समर्थको की भीड़ को सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि रामलीला मैदान से शुरू हुआ छोटा सा काफिला आज लोगो को जोड़ते हुए यहां तक पहुंच गया है। दिल्ली में सरकार बनी लोगों का प्यार मिला, सरकार ने काम करके दिखाया, उसकी गूंज पंजाब तक पहुंची और पंजाब में भी सरकार बनी। मान ने कहा कि अब मध्यप्रदेश वाले हमें बुला रहे हैं दिल्ली, पंजाब की तरह मध्य प्रदेश को भी सच्चे विकास की तरफ आगे बढ़ा दीजिए।

व्यापम घोटाला बना मध्यप्रदेश की पहचान

ग्वालियर में सभा को संबोधित करते हुए आप के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग का मध्य प्रदेश के सभी माता बहनों को मेरा नमस्कार प्रणाम। आज जब मैं यहां आ रहा था किसी ने मुझसे पूछा कि कहां जा रहे हो, मैंने कहा कि मध्य प्रदेश जा रहा हूं। वो बोले वहीं जा रहे हो जहां व्यापम घोटाला हुआ था, सोचो इन नेताओं ने इन पार्टियों ने मध्य प्रदेश लेकिन आज जो देश भर में मध्यप्रदेश की चर्चा होती है तो लोग कहते हैं कि जहां पर व्यापम घोटाला हुआ था।

हमने दिल्ली की तश्वीर बदली

सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा एक समय दिल्ली का भी यही हाल था, यहां कांग्रेस की सरकार थी पूरे देश में दिल्ली की चर्चा होती थी कहते थे कि वह कॉमनवेल्थ गेम घोटाले वाला दिल्ली कहा जाता था,आज दिल्ली बदल गई है आज 24 घंटे बिजली है पानी है कहां तक आई है आज दिल्ली शिक्षा स्वास्थ्य के लिए पूरे देश में जाना जाता है।

मध्य प्रदेश की भी बदलेंगे तश्वीर

मेरे पास मध्य प्रदेश के कुछ लोग आए मुझसे बोले कि हमारे यहां बिजली बहुत महंगी है, सब लोग सुन लो दिल्ली में बिजली फ्री है। 1 साल की हमारी पंजाब सरकार ने भी बिजली का बिल जीरो कर दिया है। दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे बिजली आती है। मध्यप्रदेश में 200 यूनिट का बिल ₹2000 आता है एक आम आदमी बिजली का बिल बनेगा या खाना खाएगा।

140 करोड़ जनता भगवान का रूप है-मान

हजारों समर्थको की भीड़ को सम्बोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि एमपी में सरकार को बेचने खरीदने के खेल में जनता के विश्वास को तोड़ा गया है। ये सब मिले हुए है, जनता के साथ धोखा कर रहे है, हमारी पार्टी के अच्छे नेताओ ने काम किया तो ,सिसोदिया जैसे ईमानदारों ,जैन जैसे ईमानदारों को जेल में डाल दिया गया। ये आम आदमी पार्टी है, ये डरने वाली नही है। जेल में डालो या हमें बदनाम करो,हम अब तैयार है। आम आदमी पार्टी राजनीति करने नही सिखाने आई है। 140 करोड़ जनता भगवान का रूप है, ये अब फैसला करने निकल चुके है। अब आम आदमी की झाड़ू हिंदुस्तान को साफ करने निकल गयी है।

Tags

Next Story