अब मप्र पुलिस अपने तोंदियल अफसरों की छांट रही है तोंद

अब मप्र पुलिस अपने तोंदियल अफसरों की छांट रही है तोंद
X
बेडौल पुलिस अफसरों को फिट करने के लिए आईपीएस अफसर सचिन अतुलकर अभियान चला रहे हैं। बिना संसाधनों के भी पुलिस खुद को फिट रख सकती है, इसके लिए उन्होंने कई तरीके इजाद किए हैं।

भोपाल। मप्र पुलिस अब अपने तोंदियल अफसरों की तोंद छांटने की मुहिम चला रही है। बेडौल पुलिस अफसरों को फिट करने के लिए आईपीएस अफसर सचिन अतुलकर अभियान चला रहे हैं। बिना संसाधनों के भी पुलिस खुद को फिट रख सकती है, इसके लिए उन्होंने कई तरीके इजाद किए हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अतुलकर जबरदस्त फिट हैं। वे जिम में खूब पसीना बहाते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनकी फिटनेस की तारीफ कर चुके हैं। अतुलकर का सबसे ज्यादा फोकस मोटे पेट और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह युवा पुलिसकर्मियों पर है। अब पुलिस की फिटनेस को लेकर अलग-अलग प्रयोग किए जा रहे हैं। उम्र दराज पुलिसकर्मियों और बीमार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भीड़-भाड़ और मैदानी स्तर से हटाई गई है। उनकी जगह युवा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। अतुलकर ने बताया कि पुलिस में काम करने के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। पुलिस की फिटनेस थाना स्तर पर ड्यूटी के साथ तय की गई है। थाना स्तर पर परिसर के स्थान के हिसाब से एक गेम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबिल टेनिस समेत अन्य गेम शामिल हैं। पुलिस को पैदल भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags

Next Story