Laadli Behna Yojana: चुनाव से पहले CM SHIVRAJ का एक और मास्टर स्ट्रोक, अब इन लाड़ली बहनों को भी मिलेगा योजना का लाभ

Laadli Behna Yojana: चुनाव से पहले CM SHIVRAJ का एक और मास्टर स्ट्रोक, अब इन लाड़ली बहनों को भी मिलेगा योजना का लाभ
X
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने एक बार फिर लाड़ली बहनों को लेकर बड़ा एलान किया है। जिसमे उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ अब 21 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला भी उठा सकती है। जिसके तहत अब 1.32 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1250 रूपए खाते में ट्रांसफर किये जाएंगे।

जबलपुर ; मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने एक बार फिर लाड़ली बहनों को लेकर बड़ा एलान किया है। जिसमे उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ अब 21 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला भी उठा सकती है। जिसके तहत अब 1.32 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1250 रूपए खाते में ट्रांसफर किये जाएंगे। इस बात की घोषणा खुद सीएम शिवराज ने बीते दिनों जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की। इसके साथ ही अगले महीने से प्रदेश की बहनों को रसोई गैस सिलेंडर भी ₹450 में दिया जाएगा। शिवराज सरकार द्वारा दी गई इस सौगात के चलते प्रदेश की महिलाओ में ख़ुशी की लहर है।

सीएम ने योजना के तहत आयु सिमा को घटाया

इसके साथ ही हाल ही में एक कार्यक्रम में शिवराज ने लाडली बहना योजना के तहत तय किए आयु सिमा को घटाकर कर 23 साल की जगह 21 साल कर दी गई है। अब 1 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला भी लाडली बहना योजना का लाभ लाभ उठाएंगे। सीएम द्वारा किये गए वादे के अनुसार जल्द ही सहायता राशि को 1250 से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा। चौहान ने कहा कि इस योजना से लगभग 1.32 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचने वाला है। सरकार ने आने वाले 5 सालों में इस योजना के लिए 60 हजार करोड़ रुपए तक खर्च करने का ऐलान किया है।

Tags

Next Story