अब वीडी शर्मा ने दिया, कांग्रेस नेताओं को लेकर यह विवादित बयान

भोपाल। राजनेताओं द्वारा दिए जा रहे विवादित बयानों की श्रंखला में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी एक विवादित बयान दे दिया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के सैंपल लिए जाएं तो इनमें अब भी अंग्रेजों के जीन्स मिल जाएंगे। वे पृथ्वीपुर एवं जोबट में जीत पर कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयानों का जवाब देते हुए यह बोल गए। उन्होंने कहा कि फूट डालकर राज करना कांग्रेस की नीति है। इनके सैंपल लिए जाएंगे तो आज भी अंग्रेजों के जींस के तत्व मिलेंगे। शर्मा ने कहा कि देश में फूट डालकर राज करना, सत्ता में बने रहने के लिए विघटन करना कांग्रेस की आदत है। भाजपा नेता ने कहा कि सबको पता है कि जनजाति समाज गौरवान्वित हो रहा है। जोबट जनजाति समाज ने पृथ्वीपुर में इनकी गुंडागर्दी को जिस तरीके से आईना दिखाया है। उससे कांग्रेस हतोत्साहित है, घबरा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS