गांधी परिवार के खिलाफ अब ये क्या बोल गए लक्ष्मण, मचेगा बवाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई एवं कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। लक्ष्मण सिंह ने बयान दिया कि जब—जब चुनाव आते हैं तभी गांधी परिवार हिंदू बनता है। लेकिन हिंदुओ की भावनाओं का ध्यान नहीं रखता।
लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी मिलने का समय नहीं देते।पता नहीं राहुल कैसी निशानेबाजी कर कांग्रेस के एक-एक नेता को धराशायी कर रहे हैं। प्रियंका वाड्रा ने भाई दूज पर राहुल के साथ एक तस्वीर जारी की। अच्छा तब होता जब वे भाई का टीका करते हुए तस्वीर जारी करतीं। गांधी परिवार के कभी लक्ष्मी पूजन के टीका करते फोटो सामने नहीं आते।
लक्ष्मण ने कहा कि भाजपा सेवा से सरोकार रखती है, राजनीति से नहीं। भाजपा वोटों की राजनीति नहीं करती। कांग्रेस वोटों की राजनीति करती हैं। भाजपा चाहती तो उपचुनाव से पहले तेल के दाम कम कर सकती थी। इसके बावजूद अभी भी कांग्रेस और अन्य दलों की राज्य सरकारों ने तेल के दाम कम नहीं किए। लक्ष्मण सिंह पहले भी कांग्रेस के खिलाफ मुखर हो चुके हैं।
सोनिया गांधी पर भी कर चुके हैं ट्वीट
इससे पहले भी लक्ष्मण सिंह सोनिया गांधी पर ट्वीट कर प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया था। सिंह ने पूर्व में ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कोई भी बने,जब तक बूथ कार्यकर्ता को मजबूत नहीं करेंगे,नतीजे "ज्यों के त्यों"ही रहेंगे। मंडल, सेक्टर बन गए हैं, फिर भी निर्णय ऊपर से होते हैं।क्यों? इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था – देश आज कांग्रेस की तरफ देख रहा है। अगर नेतृत्व अपने "इर्द""गिर्द"रहने वाले नेता जो अक्सर भ्रम फैलाते हैं, से ऊपर उठकर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को महत्व देगा तो बात बन सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS