SEHORE BREAKING: सीएम के गृह जिले में पुलिस से एनएसयूआई की झड़प

एडिट संजीत धुर्वे
sehore news सीहोर। शुक्रवार की दोपहर को कलेक्ट्रेट में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने sehore news विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। mp politics news इस दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मुख्यमंत्री का गृह जिला होने से यहां पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी हाईवोल्टेज ड्रामा किया और कलेक्ट्रेट के सामने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सीएम की घोषणा अधूरी
बता दें कि mp politics news एनएसयूआई सीहोर के तत्वावधान में और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह sehore nsui news वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट का घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में हो रहे घोटालों, शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुए भ्रष्टाचार की जांच, पीजी कॉलेज में एलएलबी संकाय पुन: शुरू करने की मांग, सीएम की घोषणानुसार श्यामपुर में शासकीय कॉलेजज की स्थापना आदि मांगों को लेकरsehore news एनएसयूआई कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हवा में उछाला
कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई के mp politics news प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को sehore nsui news कलेक्ट्रेट के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया। वहीं पुलिस ने कलेक्ट्रेट के बाहर बेरीकेड्स लगा दिए थे। और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इस बीच जब एनएसयूआई कार्यकर्ता जबरदस्ती कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने काsehore news प्रयास कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और बेरीकेड्स लांघकर प्रवेश करने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं करे पुलिस ने हवा में उछाल कर हल्का बल प्रयोग किया।
पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
कलेक्ट्रेट के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को यहां पर पहले से ही तैनात भारी sehore nsui news पुलिस बल ने रोक लिया। इस दौरान sehore news बेरीकेड्स तोड़ने का प्रयास और mp politics news एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के कलेक्ट्रेट में जबरदस्ती प्रवेश को रोकने के लिए पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच जड़प हुई। पुलिस के द्वारा कार्यकर्ताओं को डंडे से धकेला। इस बीच एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।
टीआई को आई चोटे
कलेक्ट्रेट परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के बीच में सीहोर के मंडी थाना टीआई जगदीश सिंह सिद्धू को मामूली चोटे आई है। आपको बता दें कार्यकर्ता आष्टा कॉलेज के प्राचार्य प्रवीण प्रजापति पर कार्रवाई करने की भी मांग करे लेकर अड़े हुए थे।
तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन
एनएसयूआई कार्यकर्ता आष्टा कॉलेज में प्राचार्य प्रवीण प्रजापति पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। प्रशासन के द्वारा प्राचार्य पर कार्रवाई करने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता माने। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आष्टा कॉलेज के प्रिंसिपल पर पूर्व में छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज है। इसके बाद भी उनको प्रिंसिपल बना दिया गया है। हमने कई बार प्रशासन को अवगत कराया परंतु इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा एनएसयूआई द्वारा देश में नई शिक्षा नीति पर भी सवाल खड़े किए गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS