SEHORE NEWS; तबादले से नाखुश नर्स ने प्रशासन के खिलाफ उठाई आवाज, सड़क पर लेटकर दिया धरना, कहा -परेशान किया जा रहा

सीहोर; मध्यप्रदेश में इन दिनों तबादले का दौर जारी है। बड़े तादाद में इन दिनों आईएएस आईपीएस के साथ कोई बड़े अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी कड़ी में आज एक महिला स्वास्थ्यकर्मी का भी तबादला किया गया। जिससे नाराज होकर महिला नर्स ने आज प्रशासन की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला भारी बारिश में बीच सड़क पर लेट गई। जिसक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दो घंटे बाद महिला ने किया प्रदर्शन बंद
बता दें कि महिला का नाम रीना मालवीय है। जो कि सीहोर जिले के बुधनी के भेरुंदा ब्लाक के ग्राम लाड़कुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्थानांतरित नर्स है। महिला का कहना है कि उसे बिना वजह परेशान किया जा रहा है। इस वजह से वो विरोध कर रही है। करीबन दो घंटे चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिसकर्मियो की समझिस पर महिला ने प्रदर्शन बंद किया।
बिना कारण बताए महिला का किया तबादला
इस ग्राम के शासकीय अस्पताल में लापरवाही के मामले लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके पहले भी अस्पताल में डॉक्टर पर अस्पताल का कबाड़ा बेचने और अस्पताल के डिलीवरी केस में लापरवाही बरतने के मामले में अनेक आरोप लगे थे। दोनों ही मामलों में जांच चल रही है। लेकिन प्रशासन ने डॉक्टर पर कार्रवाई करने के बजाय नर्स का तबादला कर दिया है।जानकारी के अनुसार लाड़कुई के मुख्य मार्ग पर सुबह तक तो नजरा सामान्य था। बारिश होने के कारण चहल-पहल भी कम थी लेकिन सुबह लगभग 11 बजे यहां के अस्पताल में पदस्थ नर्स सड़क पर लेट गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS