MP Election 2023 : बीजेपी को ओबीसी झटका, पूर्व प्रदेशअध्यक्ष होगा कांग्रेस में शामिल

Bhagat Singh Kushwaha Join Congress : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटके पर झटके लगते ही जा रहे है। बीते दिनों में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। इसी कड़ी में बीजेपी को अब ओबीसी वर्ग से एक बड़ा झटका लगने वाला है।
जानकारी के अनुसार बीजेपी ओबीसी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा कांग्रेस में शामिल होने वाले है। बताया जा रहा है कि भगत सिंह कुशवाह मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यलाय पहुंचे है।
आपको बता दें कि भगव सिंह कुशवा को साल 2022 में पार्टी के कहने पर अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कुशवाह और एक महिला की कुछ फोटों वायरल हुए थे। महिला ने इसी साल जनवरी में जबलपुर पुलिस में एक शिकायत भी की थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था की भाजपा नेता कुशवाह ने उससे शादी तो की लेकिन समाजके सामने उसे नहीं अपनाया। वह राजनीति में अपनी जगह बनाने के लिए उसे नेता और अफसरों के सामने परोसना चाहता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS