महिला को वीडियो काल कर अश्लील हरकत

महिला को वीडियो काल कर अश्लील हरकत
X
ऐशबाग पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर उसके रिश्तेदार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने महिला को वीडियो कॉल किया और अश्लील हरकत की। पीड़िता के समझाने पर भी जब उसकी हरकत बंद नहीं हुई तो उसने स्क्रीन रिकार्ड पर पुलिस को दे दिया।

भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर उसके रिश्तेदार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने महिला को वीडियो कॉल किया और अश्लील हरकत की। पीड़िता के समझाने पर भी जब उसकी हरकत बंद नहीं हुई तो उसने स्क्रीन रिकार्ड पर पुलिस को दे दिया। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 29 वर्षीय महिला गृहणी है। उसका एक रिश्तेदार काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। गत एक अप्रैल को उसने महिला को वीडियो कॉल किया। महिला ने कॉल अटैंड की तो वह अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो महिला ने स्क्रीन रिकार्ड कर ली। उसके बाद उसने पति को घटना की जानकारी दी और शनिवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

-------

Tags

Next Story