PM MODI VISIT IN MP: पुख्ता इंतजाम कर रहे अफसर, लेकिन पीएम के दौरे को लेकर विधायक चिंतित... जानिए क्या है वजह

एडिट संजीत धुर्वे
pm modi visit in mp सागर। मप्र के सागर जिले के बीना रिफायनरी में 50 हजार करोड़ mp election 2023 की लागत से पेट्रो केमिकल हब का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। पीएम मोदी का बीना क्षेत्र के ग्राम हड़काल का दौरान 14 सितंबर को संभावित है। इस दौरा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही है। बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने डीआईजी और कलेक्टर पहुंचे। जहां व्यवस्थाओं के अलावा अन्य जानकारी एकत्रित की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण करने के लिए विधायक महेश राय भी पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी के इस दौरा bina refinery mp कार्यक्रम को लेकर चिंता जताई है।
विधानसभा चुनाव को लेकर भी दौरा खास
साल के अंत में मप्र में विधानसभा चुनाव होना है।pm modi visit in mp इसको लेकर भी भाजपा और कांग्रेस ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू mp election 2023 कर दी है। जहां भाजपा ने प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा फिर से विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरना चाहती है, वहीं केंद्रीय नेतृत्व भी मप्र के लगातार दौरे पर हैं। bina refinery mp इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को भी राजनीतिक परिदृश्य से ही देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो पीएम का यह दौरा विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी बहुत खास माना जा रहा है। प्रदेश की जनता पर इस दौरे का प्रभाव खास माना जा रहा है। पीएम के दौरे को लेकर भाजपा भी पूरी तैयारी से जुट गई है। पीएम के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ लाने के लिए भी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट गए हैं।
50 हजार करोड़ की लागत से होगा निर्माण
बीना रिफायनरी में 50 हजार करोड़ की लागत से पेट्रो केमिकल हब का निर्माण किया जाना है। bina refinery mp जिसका भूमि पूजन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम दौरा और भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर लेकर ग्राम हड़काल के पास तैयारी की जा रही है। बुधवार को तैयारी का जायजा लेने डीआईजी ललित शाक्यवार, सागर कलेक्टर दीपक आर्य,pm modi visit in mp एसपी अभिषेक तिवारी एवं शासन प्रशासन के कई आला अधिकारी व बीपीसीएल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। यहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विधायक की चिंता गंभीर
कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों के निरीक्षण के साथ ही बीना विधानसभा से विधायक महेश राय भी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। विधायक ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर से चर्चा की। हालांकि प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी बड़ी तेजी से की जा रही है। इधर विधायक महेश राय का कहना है कि कार्यक्रम में करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों के bina refinery mp आने की संभावना है। विधायक ने फिर से हुए मौसम में बदलाव और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश को लेकर भी चिंता जताई है। विधायक का कहना है कि बारिश का दौर शुरू हो गया है। यह प्रदेश की जनता और किसानों के लिए बहुत ही खुशी की बात है। बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा। उन्होंने पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान बारिश होने की संभावना को लेकर चिंता जताई है।
भूमिपूजन करेंगे पीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के mp election 2023 अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र pm modi visit in mp मोदी 14 सितंबर को सागर के बीना के बीपीसीएल में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से होने वाले निवेश का भूमि पूजन करेंगे। बीना रिफायनरी के पास पेट्रो केमिकल्स उत्पादन के लिए 50 हजार करोड़ का निवेश होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश bina refinery mp और होने वाला है, जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS