Officers Transfer 2023 : राज्य सरकार ने देर रात डेढ़ दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले किए

Officers Transfer 2023 : राज्य सरकार ने देर रात डेढ़ दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले किए
X
राज्य शासन ने रविवार देर रात चार संभागायुक्त 5 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया। भोपाल संभागयुक्त माल सिंह भायडिया को इंदौर संभाग आयुक्त बनाया है। इसके साथ ही साथ उन्हें इंदौर तथा आयुक्त फील्ड नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। इंदौर संभाग आयुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया है।

भोपाल। राज्य शासन ने रविवार देर रात चार संभागायुक्त 5 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया। भोपाल संभागयुक्त माल सिंह भायडिया को इंदौर संभाग आयुक्त बनाया है। इसके साथ ही साथ उन्हें इंदौर तथा आयुक्त फील्ड नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। इंदौर संभाग आयुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया है। उनके पास नर्मदा पुरम संभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राज्य शासन ने देर रात डेढ़ दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। वहीं, नगर निगम भोपाल के आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। गुना के कलेक्टर फ्रैंक नोबल ए को भोपाल नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर बनाया गया

उनके पास अपर प्रबंध संचालक मेट्रो रेल कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। उज्जैन संभाग आयुक्त संदीप यादव को प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल तथा पदेन सचिव मप्र शासन राजस्व विभाग तथा आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया है। डॉ. संजय गोयल को उज्जैन संभाग आयुक्त बनाया गया है। वह अभी तक प्रमुख राजस्व आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। इसी तरह नर्मदा पुरम संभाग के आयुक्त शुक्ला को कृषि विपणन बोर्ड में प्रबंध संचालक बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक से जारी आदेश के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्रीकांत भनोट को श्रम आयुक्त इंदौर में पदस्थ किया गया है। जबकि स्टेट कोऑपरेटिव डेहरी फेडरेशन के प्रबंध संचालक तरुण राठी को गुना जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

सचिव नियुक्त किया गया

जबकि स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में परियोजना संचालक हरजिंदर सिंह को कलेक्टर पन्ना जिले की कमान सौंपी गई है। राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के सीईओ संजीव श्रीवास्तव को कलेक्टर भिंड बनाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग उपसचिव मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा जिले का कलेक्टर पदस्थ किया गया है। पन्ना के कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। उमरिया के कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा मंडल में सचिव नियुक्त किया गया है।

अधिकारी नियुक्त किया गया

कलेक्टर भिंड सतीश कुमार एस को स्टेट कोऑपरेटिव डेअरी फेडरेशन लिमिटेड में एमडी नियुक्त किया गया है। छिंदवाड़ा के कलेक्टर श्रीमती शीतला पतले को मुख्यमंत्री का उप सचिव तथा परियोजना संचालक मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ बुद्धेश कुमार वैद्य को कलेक्टर उमरिया तथा अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल संदीप केरकेट्टा को भोपाल विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Tags

Next Story