फांसी के फंदे पर लटकी मिली छात्र की लाश पुरानी लाश

फांसी के फंदे पर लटकी मिली छात्र की लाश पुरानी लाश
X
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित कावेरी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर बंद कमरे में छात्र की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पीएम के लिए भेज दिया। करीब चार दिन पुरानी लाश होने के कारण बुरी तरह से सड़ चुकी थी। पुलिस ने भोपाल में रहने वाले रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी और शव पीएम के बाद उन्हें सौंप दिया।

एसआई रवींद्र चौकले ने बताया कि शुभम शर्मा पिता राजेश शर्मा (23) मूलत: बिहार का रहने वाला था और यहां कावेरी कॉलोनी जेके रोड पर किराया का कमरा लेकर रह रहा था। वह पटेल कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर रहा था। शुभम खाना खाने के लिए बाहर जाता था। जिस परिचित के पास वह खाना खाता था उसने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल को शुभम से उसकी आखिरी बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही वह न तो कॉल रीसिव कर रहा था और न ही मैसेज का रिप्लाई दे रहा था। इसके बाद समाज सेवी विशाल पाठक को घटना की जानकारी दी। विशाल पाठक छात्र के कमरे के बाहर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था और असहनीय बदबू आ रही थी। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो अंदर शुभम की लाश नायलोन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था मृतक

शुभम के पिता बिहार कोर्ट में बाबू हैं। यहां भोपाल के भानपुर छोला में शुभम के ताऊ और मिसरोद में नाना रहते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दी गई थी। वे भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। लाश पुरानी होने के कारण उन्होंने पहचान करने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में पहचान कर ली गई। शुभम के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुभम के दोस्त ने बताया कि वह उसकी दुकान पर खाना खाने आता था। कुछ दिन पहले शुभम ने उससे चार हजार रुपए रेंट देने के लिए भी लिए थे।

Tags

Next Story