Omkareshwar : ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री, की परिक्रमा

Omkareshwar : खंड़वा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) गुरुवार को ओंकारेश्वर (Omkareshwar) पहुंचे। ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग (Jyotriling) के दर्शन (Darshan) कर जलाभिषेक किया। इसके पश्चात वह पत्नी साधना सिंह (Sadhna) के साथ ओंकार पर्वत पर स्थित एकात्म धाम पहुंचे। यहां पर आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा के समक्ष ध्यान मग्न हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि गुरु शंकराचार्य के प्रतिमा के समक्ष पत्नी सहित परिक्रमा की और उन्होंने इसे अद्वितीय धाम बताया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में एकात्मक और शांति का संदेश देने वाले इस स्थल की भविष्य में हर जगह चर्चा होगी।
नहीं दिया जवाब
शिवराज ने उन्होंने कहा कि यहां आकर वह आध्यात्म और धार्मिक हो जाते हैं। इस स्थल से वह कभी भी राजनीतिक बात नहीं करते। उन्होंने 3 दिसंबर को होने वाले चुनाव परिणाम पर भी कोई जवाब नहीं दिया।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक भी संपन्न हुई। जहां मंत्रियों ने पौने चार साल की सरकार की सरहाना करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज के प्रति आभार व्यक्त किया। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। जहां वह अपनी पत्नी के साथ भगवान का आर्शीवाद प्राप्त करते हुए विधि विधान के साथ पूजा की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज भेरूंदा के लिए रवाना हुए। जहां वह पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS