Omkareshwar News : आदि शंकराचार्य लिखित भाष्यों के पारायण से गुंजित हो रही है आदि गुरु की साधना स्थली

ओंकारेश्वर। आदि शंकराचार्य की ज्ञानभूमि ओंकारेश्वर देशभर से जुटे सन्यासियों मन्त्रोचार से अद्वैतमय है। यहां आचार्य शंकर द्वारा लिखे भाष्यग्रन्थों का 108 घंटे का पारायण चल रहा है। 18 सितंबर को 108 फीट ऊंची एकात्मता की मूर्ति ‘स्टैच्यू आफ वननेस’ के अनावरण समारोह के साक्षी बनने के लिए देश भर के सन्यासी साधु संत और विद्वतजन आ रहे हैं। ओंकारेश्वर में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ओंकारेश्वर गुंजित हो रही है। आदि गुरु की साधना स्थली में आचार्य श का पारायण अनवरत जारी है। देशभर के विभिन्न मठों से जुटे 32 सन्यासी प्रतिमास्थल पर आचार्य शंकर लिखित भाष्यों का पाठ कर रहे हैं।
108 घंटे का पारायण चल रहा हैं
उल्लेखनीय है कि आदि शंकरचार्य ने वेदान्त (उपनिषद) भगवद्गीता और ब्रहमसूत्र जिन्हें प्रस्थानत्रयी कहते हैं, पर भाष्य लिखे हैं। इन्ही भाष्यों के श्लोकों का 108 घंटे का पारायण चल रहा हैं। यह पारायण प्रतिदिन 12 घंटे चलता हैं।यह पारायण 11 सितंबर को उपनिषदो (वेदान्त) पर लिखे भाष्य से प्रारंभ हुआ जो क्रमशः ब्रह्मसूत्र और भगवद्गीता के भाष्य पाठ के पश्चात शंकराचार्य की आरती, विष्णु सहस्त्रनाम तथा तोटकाष्ट्कम के साथ 19 सितंबर को समाप्त होगा। ज्ञात हो कि विष्णुसहस्त्रनाम पर भाष्य आदि शंकराचार्य ने ओंकारेश्वर में ही लिखा था भाष्यों के पारायण के लिए 32 संतों के छह समूह हैं हर समूह दिन में 2 घंटे पाठ कर रहे हैं यानी कि प्रतिदिन 12 घंटे।
उत्तरकाशी के आचार्य कर रहे दल का नेतृत्व
इन 32 वैदिक विद्वानों के दल का नेतृत्व आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के न्यासी तथा आदि शंकर ब्रह्म विद्यापीठ, उत्तरकाशी के आचार्य स्वामी हरिब्रह्मेंद्रानंद तीर्थ कर रहे हैं। पारायण में सम्मिलित अन्य विद्वान - स्वामी श्रवणानंद गिरि जी महाराज, स्वामी गौरीशानंद, स्वामी अमृतानंद गिरी, स्वामी विश्वानंद पुरी, स्वामी देवेंद्र सरस्वती, स्वामी आत्मानंद गिरि, स्वामी सुबोधानंद, स्वामी सदाशिवानंद, स्वामी उत्तम आनंद गिरि, स्वामी अनंतात्मानंद तीर्थ, स्वामी परमानंद गिरि, स्वामी ज्योतिर्मयानंद तीर्थ, स्वामी आत्मनिष्ठानंद गिरी, स्वामी हरिओमानंद, ब्रह्मचारी चंदन, ब्रह्मचारी आत्मप्रिय, ब्रह्मचारी सोपान केशव, ब्रह्मचारी श्रीहरि, ब्रह्मचारी आलोक चौतन्य, ब्रह्मचारी भानुदास, ब्रह्मचारी कृष्ण एकनाथ बालासाहेब व ब्रह्मचारी रामदेव हैं ।
कलेक्टर ने किया ओंकारेश्वर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
कलेक्टर खंडवा अनूप कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ ओंकारेश्वर में कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया और तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। ओंकारेश्वर में आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिकों में उत्साह है, साथ ही ओंकारेश्वर को सजाया संवारा जा रहा है। ओंकारेश्वर के व्यवसायियों एवं नागरिकों से अपेक्षा जतायी है कि वे व्यापार विनिमय में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS