सतना में एक करोड़ का गांजा बरामद, तस्करों का गैंग गिरफ्तार

सतना। मध्यप्रदेश के सतना में पुलिस ने गांजा तस्करों के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से साढ़े 4 क्विंटल गांजा और वाहन जब्त किये गए हैं। पकड़े गए गांजा की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरोह के पकड़े जाने की जानकारी दी और बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उनकी रिमांड लेकर अन्य जानकारी जुटाई जाएगी।
बता दें कि सतना जिले के जसो थाने में गांजा की एक बड़ी खेप के पहुंचने की जानकारी रीवा रेंज के आईजी उमेश जोगा ने सतना पुलिस को दी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। उस दौरान एक मिनी ट्रक और एक कार को पकड़ लिया गया, जिसमें मौजूद चार तस्कर भी गिरफ्तार कर लिए गए। लेकिन पुलिस की कड़ी घेराबंदी को तोड़कर एक कार में सवार दो तस्कर कार समेत भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम संजीत विश्वास, राजकुमार सेन, संदीप तिवारी और पवन पाल बताए गए हैं। पुलिस का मानना है कि तस्करों के तार उड़ीसा से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS