40 फीट लंबी दीवार में दबने से एक की मौत, दो लोग घायल

40 फीट लंबी दीवार में दबने से एक की मौत, दो लोग घायल
X
पुलिस ने मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। कोलार इलाके में 40 फीट लंबी दीवार गिरने से एक शख्स दब गया। मलबा हटाते तक उस शख्स की मौत हो चुकी थी। भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली। रात करीब 8 बजे राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया था।

घटना भोपाल के कोलार इलाके में रविवार शाम करीब 5 बजे हुई, जहां पैलेस ऑचर्ड कॉलोनी की 40 फिट लंबी दीवार गिर गई। इसमें पास ही एक झुग्गी में मौजूद शख्स दब गया। जब तक मालबा हटाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसमें दो लोग घायल भी बताए जाते हैं।

कोलार थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि- 'दामखेड़ा ए-सेक्टर को बाढ़ के कारण खाली करवा लिया था। यहां पर रहने वाला 50 साल का चैनू भी परिवार के साथ दूसरी जगह शिफ्ट हो चुका था। रविवार शाम करीब 5 बजे वह घर में सामान उठाने पहुंचा। इसी दौरान दीवार गिर गया।'

Tags

Next Story