वन विहार के एक दिवसीय समर कैंप में पहुंचे केवल आठ बच्चे

भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय समर कैंप में केवल 8 बच्चे पहुंचे। वन विहार द्वारा हर शनिवार को एक दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाता है। इसके पहले 15 अप्रैल को 19 स्टूडेंट्स ने समर कैंप में भाग लिया था। बता दें कि वन विहार में केवल 150 रुपए के शुल्क पर बच्चों को वन विहार भ्रमण के साथ कार्टून फिल्म दिखाई जाती है और जंगली जानवरों, तितलियों, पक्षियों और सरिसृप की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा प्रकृति और पर्यावरण के बारे में भी जानकारी दी जाती है। इसके अलावा बच्चों को ड्राइंग और क्राफ्ट की भी जानकारी दी जाती है।
जानकारी के अभाव में नहीं पहुंच पा रहे बच्चे :
परिजनों को समर कैंप की जानकारी न होने के कारण बच्चों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। यदि वन विहार में ही समर कैंप की ब्रांडिंग हो जाए तो शनिवार को होने वाले समर कैंप में बच्चों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि समर कैंप का आयोजन नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति का कम दोहन करने के लिए इन समर कैंप का आयोजन किया जाता है। इसमें राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण की जानकारी एक लघु कार्टून फिल्म के माध्यम से दी जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS