आपदा में अवसर के बाद आस्था में अवसर, दिग्विजय सिंह बोले- 'हम लड़ेंगे क़ानूनी लड़ाई'

आपदा में अवसर के बाद आस्था में अवसर, दिग्विजय सिंह बोले- हम लड़ेंगे क़ानूनी लड़ाई
X
उन्होंने केंद्र पर काबिज मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि-पहले आपदा में अवसर ढूंढते थे, अब आस्था में अवसर ढूंढ रहे हैं। किसान आंदोलन करता है तो वो देशद्रोही है और मंदिर के चंदा में भ्रष्टाचार करने वाला देशभक्त है। पढ़िए पूरी खबर-

होशंगाबाद। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रामनगरी अयोध्या में जमीन की खरीद पर चल रहे विवाद के मामले में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि-पहले आपदा में अवसर ढूंढते थे, अब आस्था में अवसर ढूंढ रहे हैं। किसान आंदोलन करता है तो वो देशद्रोही है और मंदिर के चंदा में भ्रष्टाचार करने वाला देशभक्त है।

यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने होशंगाबाद चर्चा के दौरान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह निजी प्रवास पर होशंगाबाद पहुंचे थे, जहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आधे घण्टे में 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ की हो गई, इसका उत्तर है किसी के पास ? हम कानूनी रास्ता ढूंढ रहे हैं फिर इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ेंगे।

इसके अलावा उन्होंने आर्डनेंस फैक्ट्रियों के निजीकरण पर कहा- कांग्रेस ने इन संस्थानों को खड़ा करने में 70 साल में जो लगाया मोदी उन्हें बेचने में लगे हैं। सारे संगठन आर्डनेंस फैक्ट्रियों के निजीकरण के विरोध में हैं। निजी कारण होने से ना केवल गोपनीयता भंग होगी बल्कि टेक्नोलॉजी में भी गड़बड़ी होगी।

Tags

Next Story