Safai karmchari protest : सफाई कर्मियों की आक्रोश रैली, अध्यक्ष तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के लगाए नारे

नेपानगर। नगर की सफाई व्यवस्था 11 दिनों से चरमराई हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष की तानाशाही के चलते सफाई कर्मचारी 11 दिन से हड़ताल पर हैं। आज क्रमिक हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आक्रोश रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि यह सारी अनबन का कारण नपा अध्यक्ष और उनके पति विनोद पाटील की तानाशाही बताया जा रहा है।
मातापुर बाज़ार से निकाली रैली
आज हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों ने आक्रोश रैली निकाली। इसमें वे सभी अध्यक्ष तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए मातापुर बाज़ार होते हुए नपा दफ्तर फिर वहां से वापिस अपने पांडाल पर पहुंचे
गौरतलब है कि 11 दिन की इस हड़ताल से पूरे नगर में गंदगी पसरी हुई है। सड़कों पर कचरा , हर तरफ गंदगी और कूड़ा-करकट से नगरवासी भी पूरी तरह परेशान हैं। गंदगी की इस समस्या के कारण वार्ड क्रमांक 5 के रहवासी भी नपा कार्यालय के बाहर नगरपालिका हाय-हाय और अध्यक्ष तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाते दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने अपने घर का कचरा भी सीएमओ ऑफिस के दरवाजे पर डाल दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS