पंडित मिश्रा ने लाखों लोगों को दिया गुरुमंत्र, गुरूपूर्णिमा महोत्सव का आज आखरी दिन

भोपाल। सीहोर के कुबरेश्वरधाम में तीन दिन से गुरूपूर्णिमा महोत्सव चल रहा था। जिसका समापन आज होने जा रहा है। इसलिए गुरूदीक्षा लेने के लिए आज सीहोर के कुबरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज अलग-अलग जगह से लगभग दो लाख से अधिक लोग इस महोत्सव में शामिल होंगे। इससे पहले रविवार को भी गुरूदीक्षा दी गई थी।
बढ़ता गया आकड़ा
एक जुलाई से शुरू इस गुरुपूर्णिमा महोत्सव में पहले दिन ही पंडित प्रदीप मिश्रा से दीक्षा लेन के लिए करीब एक लाख श्रद्धालु आ गए थे। दुसरे दिन आंकड़ा बढ़ कर डेढ़ लाख के पार चला गया था। इस कारण सोमवार यानि आज के दिन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। सीहोर से आने वाले लगभग सभी रास्ते पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुयायियों से भरे हुए हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र के साथ दी दीक्षा
आज सोमवार को दीक्षा कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू हो चुका है। इसी प्रकार रविवार को भी दीक्षा दी गई थी। पंडित मिश्रा श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का अच्चारण करते हुए अपने अनियायियों के दीक्षा दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने माता-पिता को प्रथम गुरू कहते हुए उनका सम्मान करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जीमनभर अपने माता-पिता की सेवा करते रहें। पंडित मिश्रा ने कुबरेश्वर धाम आए करीब एक लाख लोगों को दीक्षा दी है। उन्होंने अपने सभी शिष्यों को उन्होंने श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र उच्चारण करते हुए दीक्षित किया।
बताया गुरू का महत्व
पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने शिष्यों को संबोधित करते हुए गुरू का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिष्यों को अपने गुरू पर भरोसा रखना चाहिए, गुरू के बिना कोई ज्ञान नहीं मिलता है। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं को शिव कथा भी सुनाई। उन्होंने भगवान शंकर का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान शंकर की कृपा के बिना कोई एक कदम भी ईश्वर की ओर नहीं बढ़ा सकता। साथ ही गुरूपूर्णिमा महोत्सव की आयोजक समिति आज सुबह से ही सभी तरह की व्यवस्था जुटाने में लग गई थी। समिति के सदस्यों ने बताया है कि सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन और रुकने की व्यवस्था भी की गई है। यज्ञ पूजन और कई तरह के अनुष्ठान के साथ ही अभिषेक भी किए जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS