Pandit Pradeep Mishra: कुबेश्वर धाम में फिर शुरू हुआ रुद्राक्ष महोत्सव, होंगी ऐसी सुविधाएं

Pandit Pradeep Mishra: कुबेश्वर धाम में फिर शुरू हुआ रुद्राक्ष महोत्सव, होंगी ऐसी सुविधाएं
X
राजधानी भोपाल के समीप स्थित सीहोर के कुबेरेश्वर धार में एक बार फिर पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में रूद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। रूद्राक्ष महोत्सव को लेकर कई सुविधाएं को ध्यान में रखा गया है। इस बार रूद्राक्ष वितरण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए नौ काउंटरों के माध्यम से रूद्राक्ष बांटे जाएंगे। इससे पहले फरवरी में रूद्राक्ष वितरण के दौरान कई अव्यवस्थाएं सामने आई थी, जिसके चलते महोत्सव को बंद कर ना पड़ा था।

Pandit Pradeep Mishra: राजधानी भोपाल के समीप स्थित सीहोर के कुबेरेश्वर धार में एक बार फिर पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में रूद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। रूद्राक्ष महोत्सव को लेकर कई सुविधाएं को ध्यान में रखा गया है। इस बार रूद्राक्ष वितरण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए नौ काउंटरों के माध्यम से रूद्राक्ष बांटे जाएंगे। इससे पहले फरवरी में रूद्राक्ष वितरण के दौरान कई अव्यवस्थाएं सामने आई थी, जिसके चलते महोत्सव को बंद कर ना पड़ा था।

काउंटर लगाकर बांटे जाएंगे रूद्राक्ष

कुबेरेश्वर धाम में इस बार रूद्राक्ष बांटने के लिए कांउटर लगाए गए है। इसके लिए समिति द्वारा नौ काउंटर लगाए गए है। इन काउंटरों से ही भक्तों को रूद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। नौ काउंटरों में से 8 काउंटरों पर श्रद्धालुओं को रूद्राक्ष दिए जाएंगे वही एक काउंटर से दिव्यांग लोगों को रूद्राक्ष वितरण किए जाएंगें। रूद्राक्ष महोत्सव को लेकर पुलिस बल तैनात किया किया गया है।

महोत्सव में होंगे ये इंतजाम

रुद्राक्ष वितरण के लिए काउंटरों पर दो दर्जन से अधिक सेवादारों को लगाया गया है। परिसर में भक्तों को धूप और बारिश से बचने के लिए टीन शेड का निर्माण कराया गया है। रूद्राक्ष वितरण रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक वितरण किए जाएंगे। इसे अलावा श्रद्धालुओं के लिए भोजन और शीतल पेय की व्यवस्था की गई है।

Tags

Next Story