BHOPAL NEWS;बर्तन गोदाम में आग लगाने से मचा हड़कप, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, जांच जारी

BHOPAL NEWS;बर्तन गोदाम में आग लगाने से मचा हड़कप, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, जांच जारी
X
बता दें कि ये आग बैरसिया रोड पर ईंटखेड़ी में सैनी चौराहा स्थित एक बर्तन गोदाम में लगी। गनीमत रही की आग लगाने की वजह से किसी तरह की जानहानि नहीं हुई। लेकिन दुकान पर रखा फर्नीचर और दस्तावेज वगैरह जल गए हैं। बर्तनों को भी नुकसान पहुंचा है।

भोपाल ; मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में बीती शाम एक बर्तन दुकान में अचानक से आग की वजह से आस पास के इलाको में हड़कप मचा गया। जैसे ही लोगों ने आग की लपटे उठाते देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग इतनी भीषण थी कि दो किलोमीटर दूर तक उसकी लपटें नजर आ रही थीं। करीबन एक घंटे की कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस दौरान दुकान में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया।

फर्नीचर और दस्तावेज जलकर राख

बता दें कि ये आग बैरसिया रोड पर ईंटखेड़ी में सैनी चौराहा स्थित एक बर्तन गोदाम में लगी। गनीमत रही की आग लगाने की वजह से किसी तरह की जानहानि नहीं हुई। लेकिन दुकान पर रखा फर्नीचर और दस्तावेज वगैरह जल गए हैं। बर्तनों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट या पटाखे से निकली चिंगारी को माना जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story