MP NEWS; मतगणना में कुछ घंटों का समय शेष, PC शर्मा ने नई सरकार बनाने का किया दावा, कहा - BJP का समय खत्म, कांग्रेस का शुरू

भोपाल ; मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 03 दिसंबर को जारी किये जाएंगे। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी यह दावा कर रही है कि इस बार चुनाव में उनकी पार्टी की जीत होने वाली है। तो वही दूसरी तरफ दोनों राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता लगातार मीडिया कर्मियों से चर्चा कर अपने अपने जीत के दावे कर रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में बनेगी नई सरकार। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।
कांग्रेस का समय शुरू हो रहा है
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने मीडिया कर्मियों को बयान देते हुए कहा है कि बीजेपी का समय खत्म, कांग्रेस का समय शुरू हो रहा है। आज (30 नवंबर) शाम 5 बजे से कांग्रेस का समय शुरू हो जायेगा। कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की जमीन खिसक चुकी है। बीजेपी के मंत्री अलग अलग आंकड़े एग्जिट पोल को लेकर बता रहे हैं। इन्हें पता ही नहीं है कि वस्तुस्थिति क्या है। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बना रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS