PANNA news : जलभराव से राहगीर परेशान, पन्ना में ढही पुलिया

पन्ना। जिले में एक घंटे चली बारिश से आवागमन प्रभावित हो चुका है। पन्ना से पहाड़ी खेड़ा मार्ग में जाम लग चुका है। बताया जा रहा है कि यह जाम पिछले एक घंटे से इसी तरह लगा हुआ है। एक घंटे चली बारिश से इस मार्ग की पुलिया ढह गई है, जिससे आवागमन बंद हो चुका है। पुलिया के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। पन्ना में रोड निर्माड में अनियमितता के चलते 3 माह से राहगीर परेशान हैं। इस रोड निर्माण को लेकर प्रशासन ज़रा भी तेज़ी नहीं दिखा रहा है।
आपको बता दें विगत दिनों भी पुलिया ढह जाने से पन्ना में जाम लगा था। इसी तरह पन्ना में देरी से सड़क निर्माण की बदौलत ही एक सड़क हादसा भी हुआ था। जिससे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस दुर्घटना में छः लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS