MP ELECTION 2023:ग्वालियर में CM केजरीवाल के दौरे को नहीं मिली अनुमति, AAP का आरोप- एमपी चुनाव से पहले घबराई BJP

MP ELECTION 2023:ग्वालियर में CM केजरीवाल के दौरे को नहीं मिली अनुमति, AAP का आरोप- एमपी चुनाव से पहले घबराई BJP
X
अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ग्वालियर में रोड शो प्रस्तावित था लेकिन प्रशासन ने गुरुवार को रोड शो रद्द कर दिया। प्रशासन का कहना है कि दीपावली के बाद चाहें तो 13-14 नवंबर में कार्यक्रम कर सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन प्रशासन ने सभा और रोड शो की अनुमति से ही इंकार कर दिया।

MP ELECTION 2023: ग्वालियर। मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। वहीं अबकी बार ग्वालियर चंबल अंचल में आम आदमी पार्टी भी लगातार ताकत दिखाने में लगी हुई है. इसी कड़ी में 25 जून को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ग्वालियर आने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उनकी रैली और आमसभा के लिए परमिशन नहीं दी है।

सीएम केजरीवाल को ग्वालियर में रोड शो की अनुमति नहीं मिली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ग्वालियर में रोड शो प्रस्तावित था लेकिन प्रशासन ने गुरुवार को रोड शो रद्द कर दिया। प्रशासन का कहना है कि दीपावली के बाद चाहें तो 13-14 नवंबर में कार्यक्रम कर सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन प्रशासन ने सभा और रोड शो की अनुमति से ही इंकार कर दिया। जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि अनुमति नहीं मिलने से कार्यक्रम स्थगित हो गया। त्योहार को देखते हुए रोड शो स्थगित किया है। पार्टी चाहे तो दीपावली के बाद कार्यक्रम अरेंज कर सकती है।

Tags

Next Story