देवास में अनियंत्रित होकर पिकअप पलटा, 12 लोगों की हालत गंभीर

देवास/बागली। मध्यप्रदेश के देवास में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में लगभग 35-40 लोग सवार थे। हादसे में दर्जन भर लोगों को गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है।
घटना बागली अनुविभाग क्षेत्र अंतर्गत पानीगांव -बावड़ी खेड़ा मार्ग की है, जहां शनिवार शाम 4:30 बजे एक पिक अप वाहन अनियंत्रि होकर पलट गया। वाहन बावड़ी खेड़ा से पानीगांव की ओर आ रहा था। ग्राम मसनपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में लगभग 35 से 40 सवारी भरी हुई थी, जिनमें 12 लोगों को गंभीर चोटें आई है।
जानकारी के मुताबिक वाहन में महिला पुरुष एवं बच्चे विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वापस पिकअप वाहन से अपने गांव लौट रहे थे इस दौरान मसनपुरा के पास वाहन पलट गया। बताया जाता है कि वाहन में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। ऐसे में चालक मसनपुरा के पास वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और और वाहन पलट गया। दुर्घटना में वाहन के चारों पहिए ऊपर हो गए। राहगीरों ने तुरंत डायल हंड्रेड को सूचना दी, जिसके बाद डायल 100 तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को कन्नौद शासकीय अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS