PM- Kisan Samman Nidhi News : किसानों के लिए जरुरी सूचना ,इन्हें नहीं मिलेगी सम्मान निधि की राशि !

भोपाल। जिले में 3100 से अधिक किसानों ने अपने बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं कराए हैं, जबकि एक हजार से अधिक किसानों ने ई-केवाइसी भी नहीं कराया है। ऐसे में उनकी किसान सम्मान निधि राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी। इधर, जिले में चार सौ से अधिक किसान ऐसे हैं, जो आयकरदाता होने के बाद भी किसान सम्मान निधि की राशि ले रहे थे, उनसे अब राशि की वसूली की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ ले रहे किसानों को अपना ई-केवाइसी और बैंक खाता आधार से लिंक करवाना है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में किसानों ने आधार से लिंक और केवायसी नहीं कराए हैं। आधार से लिंक नहीं होने की स्थिति में किश्तों का भुगतान किसानों को नहीं किया जा सकेगा। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान योजना में पात्र किसान जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक हैं, उन्हें 6 हजार रुपए सालाना तीन किस्तों में सीधे हस्तांतरित की जाती है।
सालाना तीन किश्तों में मिलती है राशि
भू-अभिलेख अधीक्षक दुर्गा पटले ने बताया कि योजना का लाभ ले रहे सभी किसानों को अपना ई-केवाइसी और आधार नंबर बैंक खाता से लिंक कराना अनिवार्य है। ऐसा न होने पर दोनों योजनाओं की किश्तों का भुगतान किसानों को नहीं किया जाएगा। यह राशि तीन किश्तों में दी जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS