मध्यप्रदेश में शुरू होेने वाली है महाभारत, मोदी,नड्डा,खरगे,प्रियंका और आएंगी मायावती

मध्यप्रदेश में शुरू होेने वाली है महाभारत, मोदी,नड्डा,खरगे,प्रियंका और आएंगी मायावती
X
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी शोरूगुल जारी है। दिल्ली के नेताओं का प्रदेश में आना जाना भी शुरू हो चुका है। पीएम मोदी, शाह से लेकर प्रियंका गांधी लगातार दौरे कर रहे है। इसके बाद अब अगले सप्ताह से बसपा प्रमुख मायावती ताबातोड़ रैलिया करने जा रही है।

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी शोरूगुल जारी है। दिल्ली के नेताओं का प्रदेश में आना जाना भी शुरू हो चुका है। पीएम मोदी, शाह से लेकर प्रियंका गांधी लगातार दौरे कर रहे है। इसके बाद अब अगले सप्ताह से बसपा प्रमुख मायावती ताबातोड़ रैलिया करने जा रही है। इसके अलावा पीएम मोदी भी फिर से प्रदेश के दौरे पर आने वाले है।

दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावा में महज 17 दिन शेष रह गए है। ऐसे में प्रदेश की राजनीति में दिग्गजों की गतिविधियां बढ़ने वाली है। इसी कड़ी में पीएम मोदी 4 नवंबर को फिर से मध्यप्रदेश का दौरा करने वाले है। पीएम मोदी इससे पहले चित्रकूट गए थे। इसके बाद पीएम मोदी 4 नवंबर को रतलाम और सिवनी जिले में सभा कर सकते है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

इन नेताओं की भी होगी सभा

पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी प्रदेश के दौरे पर आ सकते है। इकसे अलावा प्रियंका गांधी भी मध्यप्रदेश आ सकती हैं। प्रियंका गांधी 8 और 9 नवंबर को प्रदेश में जनसभा कर सकती है। बताया जा रह है कि प्रियंका गांधी सांवेर और खातेगांव में जनसभा कर सकती है। वही मल्लिकार्जुन खरगे कटंगी और शहपुरा में जनसभा करने जा रहे है।

6 को आएंगी मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती 6 नवंबर को अशोकनगर, निवाड़ी में जनसभा करने जा रही है। बताया जा रहा कि मायावती 6 नवंबर से 14 नवंबर तक लगातार प्रदेश के दौरे पर रह सकती है। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा ने 230 विधानसभा सीटों में से 178 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे है।

Tags

Next Story