PM MODI : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा - कार्यकर्ता के पास बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस पर किया हमला

PM MODI : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा - कार्यकर्ता के पास बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस पर किया हमला
X
PM MODI : भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता के पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

PM MODI : भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने भोपाल (Bhopal) में भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं (Workers) से कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता के पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी (Responsbilty) है। हमें विधानसभा ही नहीं बल्कि हर बूथ जीतना है, हर बूथ पर लोगों का विश्वास जीतना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बूथ का हर कार्यकर्ता हमारा उम्मीदवार है। उसकी पहचान कमल है, उसकी शान कमल है और उसका निशान भी कमल है। इसलिए आगामी चुनाव में हर कार्यकर्ता को जी जान से जुटना है, मुझे आपके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है।

लगाया आरोप

कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे, कांग्रेस ऐसी कंपनी बन गई जो हर चीज आउटसोर्स कर रही है। कांग्रेस का ठेका अब अर्बन नक्सलियों के पास है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, फिर बैंकरप्ट हुई और अब उसने पार्टी को चलाने का ठेका अर्बन नक्सलियों को ही दे दिया है। कांग्रेस में अब अर्बन नक्सलियों की ही चल रही है। भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री मोदी पूरे लय में चुनावी रंग में नजर आये। इस दौरान उन्होंने देश के विकास को लेकर भी कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया।

Tags

Next Story