Chandrashekhar Ravan arrest; बड़ी खबर ! भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Chandrashekhar Ravan arrest : मुरैना;आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी (Azad Samaj Party and Bhim Army) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad ) को आज मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद रावण ग्वालियर जिले में हुए गुर्जर समाज के आंदोलन के बाद उनके समर्थन में ग्वालियर के लिए कूच करने जा रहे थे। इस दौरान भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण को सरायछोला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
MP की सीमा में घुसने से पहले ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस दौरान मौके पर मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर समेत तमाम पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद व उनका काफिला ग्वालियर के लिए जा रहा थे। इस दौरान मध्य प्रदेश की सीमा में घुसने से पहले ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर पुलिस ने रावण को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल अल्लाह बेली चौकी पर सभी को बिठाया गया है। इस दौरान उनके साथ रविंद्र भाटी और अतुल प्रधान भी मौजूद रहे।
कौन हैं चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद साल 2015 में पहली बार सुर्खियों में आए थे। उन्हें टाइम मैगजीन ने साल 2021 में 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में भी शामिल किया था। उनका जन्म 3 दिसंबर साल 1986 में सहारनपुर स्थित घडकौली गांव में हुआ, वह 5 भाई बहन हैं। उनके पिता सरकारी स्कूल में मास्टर थे और मां गृहणी हैं। आजाद ने लॉ की पढ़ाई देहरादून से की है और वे दलितों के हक की लड़ाई लड़ते हैं।
कब की भीम आर्मी की स्थापना
Chandrashekhar Ravan arrest: चंद्रशेखर ने भीम आर्मी की स्थापना साल 2014 में कई साथियों के साथ मिलकर की। चंद्रशेखर आजाद और उनकी भीम आर्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आजाद काफी विवादों में भी रहे हैं। साल 2015 में उन्होंने अपने गांव में धड़कौली वेलकम यू द ग्रेट चमार्स का बोर्ड लगाया था। इस मामले के सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS