Police taken action : पुलिस ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, कीमत लगभग बीस लाख

X
By - Manish Rajpoot |13 Sept 2023 2:46 PM IST
शिवपुरी की करैरा पुलिस ने भी गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
शिवपुरी। आज कल पुलिस मुखबिरों की सूचना पर काफी कार्रवाई किया करती है। एक तरह से पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र ही काफी मजबूत कर लिया है। इसके चलते पुलिस ने कई अपराधों का पर्दाफाश भी किया है तो कहीं अवैध तस्करी को पकड़ा है। इसी सिलसिले में शिवपुरी की करैरा पुलिस ने भी गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है। तस्कर अपनी बाइक से गांजे को ठिकाने लगाने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक गांजा करीबनबीस लाख का है। मामले की आगे जांच जारी है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS