MP का 'नटवरलाल' पुलिस की गिरफ्त में, कई लोगों से की करोड़ों की ठगी

MP का नटवरलाल पुलिस की गिरफ्त में, कई लोगों से की करोड़ों की ठगी
X
आरोपी के खिलाफ शाहपुरा, अशोका गार्डन, और मिसरोद में जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। राजधानी में पुलिस ने एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। केपी सिंह नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने भोपाल में कई लोगों के साथ करोड़ों की ठगी की है। केपी सिंह के खिलाफ शाहपुरा, अशोका गार्डन, और मिसरोद में जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मिसरोद में केपी सिंह ने एक मकान का एग्रीमेंट किया और उसने अपने फर्जी दस्तावेज लगाए। इसके बाद उस मकान के नाम पर दूसरे लोगों से केपी सिंह ने करीब 51 लाख की ठगी की। वहीं शाहपुरा में एक डॉक्टर के साथ ऑडी कार दिलवाने के नाम पर करीब 10 लाख की ठगी की। इसके अलावा अशोक गार्डन में भी कार दिलाने के नाम पर केपी सिंह ने एक व्यापारी से लाखों रुपए ऐंठ लिए। के पी सिंह के खिलाफ भोपाल के कई थानों में पहले से जालसाजी के मुकदमें भी दर्ज है।

आरोपी के खिलाफ कोलार थाने में ही 85 लाख के एक ठगी के मामले समेत 4 एफआईआर दर्ज है, तो वही एमपी नगर और श्यामला हिल्स थाने में भी उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। भोपाल की 3 थानों की पुलिस ने केपी सिंह को गिरफ्तार किया है। केपी सिंह सचान ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद जगह बदल लेता था जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार नही किया जा सका था और लंबे समय से वो फरार चल रहा था।

वहीं बताया जा रहा है कि कई राजनेताओं से भी केपी सिंह के संपर्क हैं और कई बड़े लोगों को भी उसने चपत लगाई है। फिलहाल पुलिस आरोपी केपी सिंह से पूछताछ कर रही है और हो सकता है कि मामले में कई बड़े खुलासे भी हो।

Tags

Next Story