MP Crime : अवैध हथियार पर पुलिस का शिकंजा, रंगेहाथ पकड़ाए चार आरोपी

रिर्पोट लोकेश चौहान
धार। पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई के चलते धार जिला पुलिस को बड़ी सफतला मिली है। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। जिसमें आरोपियों को हथियार बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में ढाई लाख से अधिक कीमत का मशरूका बरामद किया है। साथ ही आरोपियों के पास से बंदूक बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने इस कार्रवाई को भी अपने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार धार जिला पुलिस लगातार अवैध हथियारों, अवैध शराब और अवैध धंधों पर कार्रवाई कर रही थी। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि बकानेर के जंगलों में अवैध हथियारों की मैन्युफैक्चरिंग संचालित की जा रही है। बताया गया कि यहां पर भारी मात्रा में हथियार बनाए जा रहे हैं। जिन्हें मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी भेजा जा रहा है। जानकारी लगते ही पुलिस द्वारा एक्शन लेते हुए तुरंत आस पास की पुलिस चौकी और अन्य क्षेत्रों से पुलिस बल मौके पर भेजा गया। यहां पुलिस द्वारा दी अचानक दी गई दबिश के कारण चार आरोपियों को मौके से हथियार बनाते हुए पकड़ लिया गया है। दबिश में पकड़े गए आरोपियों के नाम बकानेर निवासी तकदीर सिंह पिता रमेश सिंह सिकलीगर, विकास सिंह उर्फ विक्की पिता विक्रम सिंह सिकलीगर, लक्की सिंह पिता राजेश सिंह और सिंघाना निवासी प्रवीण पिता नेपाल सिंह सिकलीगर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, 47 अवैध 12 बोर के देसी कट्टे, चार देसी पिस्टल के कारतूस, 512 बोर के देसी कट्टे के कारतूस और अवैध हथियार बनाने के उपकरण हथौड़ी, चीनी ब्लेंडर मशीन, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग करने के प्लास्टिक के चश्मा, लोहे के पाइप, लोहे की कानस, आरी पत्ती, लोहे की भट्टी और अन्य उपकरण भी जब्त किये हैं। जब्त सामान की कीमत ढाई लाख से भी ज्यादा बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के बीते दिनों गंधवानी के बारिया में पकड़े गए आरोपियों और मैन्युफैक्चरिंग वाले अपराधियों से आपस में लिंक को भी खंगाला जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS