BHOPAL CRIME NEWS: दबंगों के हौसले बुलंद ! पुलिस काॅन्स्टेबल पर अज्ञात बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, जांच जारी

BHOPAL CRIME NEWS: दबंगों के हौसले बुलंद ! पुलिस काॅन्स्टेबल पर अज्ञात बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, जांच जारी
X
11 मील बायपास पर कलारी से कुछ दूरी पर किराना दुकान के पास लघुशंका कर रहे एक काॅन्स्टेबल पर अज्ञात आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल काॅन्स्टेबल को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया

भोपाल :11 मील बायपास पर कलारी से कुछ दूरी पर किराना दुकान के पास लघुशंका कर रहे एक काॅन्स्टेबल पर अज्ञात आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल काॅन्स्टेबल को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से पत्नी एम्स लेकर पहुंची है। अवधपुरी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गोविंदपुरा थाने में पदस्थ है चंदन

पुलिस के अनुसार, बलराम यादव पिता चन्दन सिंह यादव (32) गौरी शंकर आवासीय परिसर, कटारा हिल्स में रहता है। वह गोविंदपुरा थाने में पदस्थ है। काॅन्स्टेबल बलराम यादव ने पुलिस को बताया कि 4 अगस्त को वह छुट्टी पर था। शाम करीब छह बजे वह झागरिया के पास कलारी पर पहुंचा था। इस दौरान कलारी से कुछ दूरी पर किराना दुकान के पास लघुशंका करते समय कुछ लोग आए और वहां लघुशंका न करने की बात करते हुए विवाद करने लगे।

अज्ञात आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

इसी बीच आरोपियों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया था। बलराम के साथ आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट भी की । वह बेसुध होकर गिर गया। इसके बाद आरोप उसे छोड़कर फरार हो गए। आरोपी कह रहे थे दौबारा यहां दिखा तो जान से खत्म कर देंगे। गंभीर रूप से घायल बलराम ने घटना की जानकारी डायल 100 और 108 को दी थी। एंबुलेंस उसे हबीबगंज स्थित ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची थी। जहां से पत्नी उसे एम्स लेकर पहुंची। गनीमत रही की हादसे में पुलिस काॅन्स्टेबल गंभीर चोट नहीं लगी।

Tags

Next Story