नशे के सौदागरों पर पुलिस की नकेल, 1.70 करोड़ के सामान के साथ 8 गिरफ्तार

नशे के सौदागरों पर पुलिस की नकेल, 1.70 करोड़ के सामान के साथ 8 गिरफ्तार
X
एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा और अवैध हथियार बरामद किया है। पढ़िए पूरी खबर-

मुरैना। मध्यप्रदेश में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मुरैना पुलिस ने नशा माफिया पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा और अवैध हथियार बरामद किया है।

मुरैना पुलिस ने आज एक ट्रक से 845 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत एक करोड़ 70 लाख सहित एक कंटेनर जब्त किया है। साथ ही 8 लोगों को भी गिरफ्तार किया है, वहीं एक फरार बताया जा रहा है। यह लोग उड़ीसा और आंध्रप्रदेश से लगातार एक साल से तस्करी कर गांजा आगरा, घोलपुर, भिंड, इटावा, मुरैना में खपा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर रायफल व 10 जिंदा राउंड भी बरामद किया है। वहीं रॉयल एनफील्ड बुलट व स्पलेंडर मोटर सायकिल भी बरामद की है।

Tags

Next Story