MP Election 2023: हरिभूमि स्पेशल! मजेदार है चाचौड़ा सीट की राजनीति, यहां से जीतने के बाद दिग्विजय बने मुख्यमंत्री, अभी भाई हैं विधायक, अब BJP में बगावत

MP Election 2023: हरिभूमि स्पेशल! मजेदार है चाचौड़ा सीट की राजनीति, यहां से जीतने के बाद दिग्विजय बने मुख्यमंत्री, अभी भाई हैं विधायक, अब BJP में बगावत
X
वर्तमान में इस सीट से उनके भाई लक्ष्मण सिंह विधायक हैं। दिग्विजय सिंह के लिए तत्कालीन कांग्रेस विधायक शिवनारायण मीणा ने 1994 में इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब ये सीट दिग्विजय सिंह के लिए भी प्रतिष्ठा का विषय बन गई है, क्योंकि यहां से राजपरिवार के सदस्य कभी चुनाव नहीं हारे।

MP Election 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की सबसे हॉट सीटों में एक चचौड़ा विधानसभा सीट इस सीट का इतिहास भी खुद में खास है, क्योंकि इसी सीट को जीतने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। वर्तमान में इस सीट से उनके भाई लक्ष्मण सिंह विधायक हैं। दिग्विजय सिंह के लिए तत्कालीन कांग्रेस विधायक शिवनारायण मीणा ने 1994 में इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब ये सीट दिग्विजय सिंह के लिए भी प्रतिष्ठा का विषय बन गई है, क्योंकि यहां से राजपरिवार के सदस्य कभी चुनाव नहीं हारे।

वहीं शिवनारायण मीणा अकेले ऐसे नेता हैं, जो चाचौड़ा सीट से चार बार विधयक चुने गए हैं। 1993, 1998, 2003, 2008 में मीणा ने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट को जीता। उन्होंने लगातार तीन बार जीत कर इस सीट पर जीत की हैट्रिक भी लगाई है। बता दें कि 2023 के विधान सभा चुनाव में भी कांग्रेस चचौड़ा से लक्ष्मण सिंह को ही कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी को इस बार चाचौड़ा सीट को कांग्रेस से छीनना चाहती है। इसलिए बीजेपी ने इस बार यहां से अपना उम्मीदवार बदलने का फैसला किया। पार्टी ने अपनी पूर्व विधायक ममता मीणा की जगह प्रियंका मीणा को मैदान में उतारा है। इस फैसले के बाद से ही इस सीट पर पार्टी में बगावत के स्वर उठने लगे थे। टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी की पूर्व विधायक ममता मीणा ने बगावत कर दी। ममता ने अब आम आदमी पार्टी (AAP) से टिकट लाकर BJP को चुनौती पेश कर दी है। इसके चलते इस सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है।

क्या है वोटों का समीकरण?

चाचौड़ा सीट पर मीणा समाज का वोट निर्णायक है। मीणा समाज के करीब 60,000 वोट इस इलाके में हैं। इसके अलावा SC/ST के लगभग 50,000, लोधा समाज के 20,000, गुर्जर समाज के 15,000, माली समाज के 10,000, बाकी समाज के 50,000 से ज्यादा वोट हैं।

2018 विधानसभा चुनाव के समय चाचौड़ा में कुल 2,03,378 मतदाता थे, जिसमें 1,08,333 पुरुष और 95,042 महिला मतदाता थे। इस चुनाव में कुल 1,64,544 लोगों ने मतदान किया था। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह 81,908 वोटों से जीते थे, जबकि बीजेपी प्रत्याशी ममता मीणा को 72,111 वोटों के साथ हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में हार जीत का अंतर 9797 था।



Tags

Next Story