मध्यप्रदेश में खाद पर राजनीति: नेता प्रतिपक्ष डॉ सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान के वीडियो में दिए संदेश का किया विरोध, दी यह चुनौती

मध्यप्रदेश में खाद पर राजनीति: नेता प्रतिपक्ष डॉ सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान के वीडियो में दिए संदेश का किया विरोध, दी यह चुनौती
X
मध्यप्रदेश में किसानों को मिलने वाली खाद पर राजनीति तेज है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को पर्याप्त खाद मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ लोग अनर्गल अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री के इस बयान का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। मैंने खुद किसानों को लंबी लाइन में लगे खाद का इंतजार करते देखा है। उन्होंने चुनौती दी कि मेरे खिलाफ कार्रवाई करें, मैं तैयार हूं।

भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों को मिलने वाली खाद पर राजनीति तेज है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को पर्याप्त खाद मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ लोग अनर्गल अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री के इस बयान का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। मैंने खुद किसानों को लंबी लाइन में लगे खाद का इंतजार करते देखा है। उन्होंने चुनौती दी कि मेरे खिलाफ कार्रवाई करें, मैं तैयार हूं।

महिलाएं, बच्चे तक लगे लाइन में

डॉ सिंह ने कहा है कि तमाम लोग, महिलाएं और बच्चे तक खाद यूरिया के लिए सुबह से शाम तक लाइन में लगे हैं। मुख्यमंत्री जानबूझकर झूठी बयानबाजी कर रहे हैं । मैं पिछले सप्ताह भिण्ड जिले में था, वहां लाइनें लगी हुई हैं ,खाद है नहीं। गेहूं की बोवनी शुरु हो गई। सरसों की बुवाई हो चुकी है। लोगों ने उत्तर प्रदेश से मंहगी दर पर खाद खरीदकर सरसों की बुवाई की है। अगर मुख्यमंत्री मेरी बात को असत्य मानते हैं तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करें। मैं तैयार हूं।

यह था मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा था 'प्रदेश में लगातार खाद की आपूर्ति की जा रही है। हम खाद की कमी नहीं आने देंगे। तकनीकी कारणों से बीच में थोड़ी दिक्कत आई थी। अब खाद की उपलब्धता है। मैं आपको आश्वस्त कर रहा हूं। आप बिल्कुल चिंता न करें। जरूरत के अनुसार खाद मिलेगी। कुछ लोग अफवाह और भ्रम फैलाकर प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। ऐसे लोगों से हम सख्ती से निपटेंगे। गड़बड़ करते हुए जो पाया जाएगा, तो कार्रवाई होगी। आप आश्वस्त रहें आपको पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाएगी।'

Tags

Next Story