पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी, मुख्यमंत्री गांव जैत में जाकर डालेंगे वोट, शुरू के दो घंटे में 20 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया। शुरू के 2 घंटे में 20 फीसदी से ज्यादा मतदान होने की खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ गृह ग्राम जैत जाकर वोट डालेंगे। 3 बजे तक मतदान होगा, इसके बाद मतगणना भी आज ही की जाएगी।
एक मतदाता डाल रहा चार वोट
प्रदेश के 39 जिलों में 92 जनपद की 6607 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हो रही है। आखिरी चरण में 1 करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 वोटर 'गांव की सरकार' चुनेंगे। पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य चुने जा रहे हैं। एक मतदाता 4 वोट डाल रहे हैं।
बूथ कैप्चरिंग की आशंका
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर विदिशा की लटेरी तहसील की झुकर जोगी पंचायत में बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई है। उन्होंने लिखा है कि यहां से बृजेश आदिवासी की पत्नी चुनाव लड़ रही है। कुछ लोग पोलिंग बूथ को लूटने की योजना बना रहे हैं।
फ्लैग मार्च कर बुलडोजर रखवाए
मुरैना में पुलिस ने मतदान से पहले फ्लैग मार्च किया और बुलडोजन बुलवा कर थाने में रखवा लिए। पुलिस ने कहा है कि यदि मतदान के दौरान किसी ने उपद्रव किया तो उनके मकान बुलडोजन से ध्वस्त कर दिए जाएंगे। यहां पंचायत चुनाव के पहले चरण में खासा उपद्रव हुआ था, इसके बाद उपद्रियों के मकान तोड़ दिए गए थे।
यहां के लिए हो रहा मतदान
तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 243, जनपद पंचायत सदस्य के 1955, सरपंच के 6607 और पंच के 1 लाख 5 हजार 293 पद हैं। इनमें से कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन से जिला पंचायत सदस्य के 242, जनपद सदस्य के 1916, सरपंच के 6408 और पंच के 22 हजार 378 पद के लिए चुनाव हो रहा है। पंच के 14 हजार 699 पदों पर नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं है। कुल 1 करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 58 लाख 36 हजार 623 पुरुष और 54 लाख 74 हजार 592 महिला मतदाता है। वहीं, 264 अन्य मतदाता हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS