भोपाल की बड़ी झील पर रोप-वे और केबल कार संचालन की संभावनाओं का अध्ययन और परीक्षण होगा, मुख्यमंत्री के निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोपाल की बड़ी झील (भोज ताल) पर रोप-वे और केबल कार संचालन की संभावनाओं का अध्ययन और परीक्षण करें। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के दल द्वारा बड़ी झील पर रोप-वे और केबल कार संचालन की संभावनाओं का अध्ययन और परीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अगले माह ही यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को सौंपी जा सकती है। इससे यातायात के दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी।
संचालक मंडल की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा
मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में मप्र सड़क विकास निगम लिमिटेड के संचालक मंडल की 43 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संचालक मंडल ने कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर (भोपाल-इंदौर मार्ग) तक वीआईपी मार्ग सहित 8 लेन में सड़क निर्माण, हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल में सड़कों के निर्माण और नवीन परियोजनाओं के अमल के लिए ऑफ बजट संसाधनों के उपयोग एवं बांड से इसे किए जाने की मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि प्रदेश में इन्फ्रा स्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट अंतर्गत जनोपयोगी कार्यों के संपादन की पहल हुई है। इस दिशा में विभिन्न नई परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भी ऑफ बजट संसाधनों के उपयोग पर चर्चा हुई। निगम के मार्गों पर उपभोक्ता शुल्क संग्रहण का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों से कराए जाने की स्वीकृति भी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों की मरम्मत और संधारण कार्यों में विलंब नहीं होना चाहिए। संबंधित एजेंसियां इसके लिए समय-सीमा में कार्य पूरे करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS