MP POLITICS: सरकार के मंत्री मंडल में बड़े बदलाव की आशंका, वीडी शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियो से की चर्चा

भोपाल : मध्य प्रदेश में इन दिनों मीटिंग का सिलसिला चालू है। हाल ही में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह वीडी शर्मा से मुलाकात की थी। जिसके बाद दोनों ने करीबन एक घंटे तक बंद कमरे में लंबी चर्चा की। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर धार राव के साथ भाजपा कार्यालय में बैठक की।
कई बड़े अधिकारी हुए बैठक में शामिल
इस बैठक मे भोपाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेतागणों के साथ बैठक कर चर्चा की।इस दौरान मोर्चा प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत और मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। अचानक हुई इस बैठक को लेकर राजनीती गलियारों में हाल चल मच गया है।
भाजपा पार्टी में कई बड़े फेरबदल हो सकते है
बता दें कि आने वाले कुछ महीनो में विधान सभा का चुनाव होने वाला है। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही जनता को रिझान के लिए तरह तरह के प्रयास कर रही है। वही बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा हुई इस बैठक देख कर लग रहा है कि जल्द ही भाजपा पार्टी में कई बड़े फेरबदल हो सकते है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह गुप्त मीटिंग किस लिए हो रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS