Govind Singh Lahar : बड़ी खबर, सरकारी कर्मचारियों के डाक मतपत्र हुए गायब, मचा हड़कंप

Govind Singh Lahar : बड़ी खबर, सरकारी कर्मचारियों के डाक मतपत्र हुए गायब, मचा हड़कंप
X
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के डाक मतपत्र गायब होने की खबर सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। मामला लाहर विधानसभा से सामने आया है। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। गोविंद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि लहार के सरकारी कर्मचारियों के डाक मतपत्र गायब हो गए है।

Govind Singh Lahar : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के डाक मतपत्र गायब होने की खबर सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। मामला लाहर विधानसभा से सामने आया है। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। गोविंद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि लहार के सरकारी कर्मचारियों के डाक मतपत्र गायब हो गए है। डाक मतपत्र कहां रखे गए इस बात की जानकारी अधिकारियों को नहीं है।

गोविंद सिंह ने कहा है कि जिला कलेक्टर और एसडीएम को भी डाक मतपत्र कहा है इस बात की जानकारी नहीं है। दोनों अधिकारियों को नहीं पता कहां रखे हैं डाक मतपत्र। गांविद सिंह के अनुसार करीब 600 सरकारी कर्मचारियों को वोट डालने से वंचित किया गया है। गोविंद सिंह ने मामले को लेकर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से फोन पर शिकायत की है।



Tags

Next Story