ELECTION 2023: MP में पोस्टर वॉर जारी ! शहरभर में चिपकाए गए कांग्रेस के पाक एजेंट के पोस्टर

ELECTION 2023: MP में पोस्टर वॉर जारी ! शहरभर में चिपकाए गए कांग्रेस के पाक एजेंट के पोस्टर
X
इसके साथ ही पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि करप्शन नाथ कारगिल विजय का चैप्टर हटवाता है। करप्शन नाथ सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगता है। करप्शननाथ वंदे मातरम् पर रोक लगाता है। इसके साथ ही पोस्टर में दिग्विजय सिंह पर भी आरोप लगाते हुए लिखा गया कि मि. बंटाधार मुंबई हमले को संघ की साजिश बताता है। मि. बंटाधार आतंकी हाफिज सईद को साहब बताता है।

भोपाल ; मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू होने जा रहा है। जिसको देखते हुए एक बार फिर कांग्रेस के नाम पर शहरभर में विवादित पोस्टर लगाए गए है। जिसमे इस बार कांग्रेस को पाकिस्तानी प्रेमी बताया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इस पोस्टर में नीचे लिखा है कि इमरान खान के बाने चलो-चलो की कॉपी करके बनाया अपना गाना के साथ इमरान खान के साथ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के फोटो लगाए गए है। नीचे एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। जिसके आगे लिख हे कि पाक एजेंट कैसे बनी कांग्रेस जानने के लिए स्कैन करें।

पोस्टर में कमलनाथ पर लगाए गंभीर आरोप

इसके साथ ही पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि करप्शन नाथ कारगिल विजय का चैप्टर हटवाता है। करप्शन नाथ सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगता है। करप्शननाथ वंदे मातरम् पर रोक लगाता है। इसके साथ ही पोस्टर में दिग्विजय सिंह पर भी आरोप लगाते हुए लिखा गया कि मि. बंटाधार मुंबई हमले को संघ की साजिश बताता है। मि. बंटाधार आतंकी हाफिज सईद को साहब बताता है।

पोस्टरों को देखकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में रोष

बता दें कि यह पोस्टर भोपाल के एमपी नगर मेट्रो पिलर, रानी कमलापति स्टेशन के पास, 10 नंबर चौराहा, न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, बस स्टैंड, कांग्रेस कार्यालय, मनीषा मार्केट, आईएसबीटी और एमपी नगर जोन-1 क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए हैं। इस मामले की जानकारी जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही इन पोस्टरों को हटाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी सड़क पर उतरे और उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगाए गए पोस्टर फाड़े। पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यालय के सामने लगाए पोस्टर्स को फाड़ा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर पोस्टर लगाने और कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।

Tags

Next Story