मध्यप्रदेश में सक्रिय हो गया प्री मानसून: इंदौर में कल ही हो गई थी बारिश, आज भोपाल में संभव, जानिए कब आ जाएगा मानसून

मध्यप्रदेश में सक्रिय हो गया प्री मानसून: इंदौर में कल ही हो गई थी बारिश, आज भोपाल में संभव, जानिए कब आ जाएगा मानसून
X
मध्यप्रदेश में मानसून आने के संकेत मिलने लगे हैं। गुरुवार को इंदौर में प्री मानसून बारिश हुई थी, आज इंदौर के साथ भोपाल में भी प्री मानसून बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री मानसून बारिश हो सकती है। जिस तरह से कर्नाटक से मानसून आगे बढ़ा है, संभावना है कि यह 15 जून के बाद मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून आने के संकेत मिलने लगे हैं। गुरुवार को इंदौर में प्री मानसून बारिश हुई थी, आज इंदौर के साथ भोपाल में भी प्री मानसून बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री मानसून बारिश हो सकती है। जिस तरह से कर्नाटक से मानसून आगे बढ़ा है, संभावना है कि यह 15 जून के बाद मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।

खत्म हुआ लू का दौर

मौसम विभाग के अनुसार चूंकि प्री मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। कल इंदौर सहित कुछ शहरों में प्री मानसून बारिश हुई थी। 13 के बाद यह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में होगी। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और लू का असर खत्म हो गया है। अब कहीं से भी लू की खबर नहीं है। हालांकि दिन और रात में गर्मी का असर जारी है।


Tags

Next Story