MP NEWS: राष्ट्रपति का एक दिवसीय भोपाल दौरा कल, ड्रोन सहित इन चीज़ो पर लगा प्रतिबंध, डेढ़ सौ पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात

भोपाल :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक दिवसीय भोपाल दौरा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। राष्ट्रपति 3 अगस्त को सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश की राजधानी पहुंचेगी। जिसके बाद सड़क मार्ग से रवींद्र भवन में होने वाले समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए कड़े इंतजाम किये गए है।बता दें कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। तो वही रुट्स को भी डाइवर्ट किया गया है। ताकि लोगों को आने जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो।
सुरक्षा में डेढ़ सौ पुलिसकर्मी तैनात
बता दें कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अगस्त को सुबह 11 बजे भोपाल आएंगी। फिर सड़क मार्ग से रवींद्र भवन में होने वाले कार्यक्रम उत्कर्ष और उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। इस कार्यक्रम में 75 से अधिक लगभग 100 भाषाओं के 575 से अधिक लेखन भाग लेंगे। इसके अलावा 13 अन्य देखों के लेखक भी उत्सव में शामिल होंगे। वहीं शाम को 4 बजे भोपाल से रवाना हो जाएंगी। इस दौरान सुरक्षा में करीबन डेढ़ सौ पुलिसकर्मी तैनात किये गया है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा आईपीएस शामिल है।
हॉट बैलून और ड्रोन पर बैन
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भोपाल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति महज कुछ ही घंटो के लिए भोपाल पधार रही है। सुबह 11 से शाम 5 बजे के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। तो वही सुरक्षा को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किया है। निर्देश अनुसार, रविंद्र भवन के 3 किलोमीटर तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही हॉट बैलून और ड्रोन पर बैन किया गया है। उल्लंघन करने पर धारा 188 तहत कार्रवाई होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS