President Murmu In Bhopal : ‘उत्कर्ष और उन्मेष’ में होंगी शामिल, यातायात रहेगा परिवर्तित

President Murmu In Bhopal :  ‘उत्कर्ष और उन्मेष’ में होंगी शामिल, यातायात रहेगा परिवर्तित
X
राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में 3 से 5 अगस्त तक भारत की लोक एवं जनजातीय अभिव्यक्तियों का राष्ट्रीय उत्सव 'उत्कर्ष और उन्मेष' आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्सव का शुभारंभ करेंगी। देशभर से आए 500 कलाकार राष्ट्रपति के सामने नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

भोपाल। राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में 3 से 5 अगस्त तक भारत की लोक एवं जनजातीय अभिव्यक्तियों का राष्ट्रीय उत्सव 'उत्कर्ष और उन्मेष' आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्सव का शुभारंभ करेंगी। देशभर से आए 500 कलाकार राष्ट्रपति के सामने नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इससे पहले राजधानी की सड़कों पर देश के कई राज्यों से आए कलाकारों ने परेड निकाली, जिसका राजधानी वािसयों ने करीब से आनंद उठाया। राष्ट्रपति के आगमन के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था परिवर्तित रहेगी।

रूट डायवर्ट किया

इधर, रविंद्र भवन में होने वाले उनके कार्यक्रम को देखते हुए गुरुवार को कार्यक्रम स्थल के सहित आस-पास के तीन किलो मीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन( रेड जोन) घोषित किया गया है। इसके साथ ही सुबह 9 बजे से ही पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए तैनात हो जाएंगे। राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने संभाली है। राष्ट्रपति की सुरक्षा जेड प्लस श्रेणी की है। करीब हजार से अधिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इस लिहाज से एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट को भी आम जनता के लिए डायवर्ट किया गया है।

शहर के भीतर नहीं आएंगी यात्री बसें

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक इंदौर, उज्जैन और देवास की तरफ से आने वाली यात्री बसें हलालपुरा बस स्टैंड पर समाप्त होंगी। राजगढ़ -ब्यावरा की तरफ से आने वाली बसें मुबारकपुर मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा, बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुरा बस स्टैण्ड पहुंचेंगी। सभी प्रकार की बसों का शहर के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रकार का भारी, मालवाहक, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहनों का रोशनपुरा चौराहा से पालीटेक्निक चौराहा, कमला पार्क रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पालीटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क की तरफ प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा, नीलबड़, नाथू बरखेडा, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा से मुबारकपुर चौराहे की तरफ आवागमन कर सकेंगे।

सामान्य दोपहिया एवं चार पहिया वाहन

सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3.55 बजे से शाम 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का रोशनपुरा से पालीटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा तथा पालीटेक्निक चौराहे से गांधी पार्क तिराहे की तरफ आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। बैरागढ़ की तरफ जाने वाले यह वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा, नीलबड़, नाथू बरखेड़ा, मुंगालिया छाप से खजूरी सड़क और मुबारकपुर चौराहा की तरफ आवागमन कर सकेंगे। इसके अलावा भोपाल से सीहोर और इंदौर की तरफ जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास, भानपुर, करोंद नई जेल से गांधी नगर की तरफ आवागमन कर सकेंगे।

रवींद्र भवन के आसपास बंद रहेगा ट्रैफिक

पॉलिटेक्निक चौराहे से रवींद्र भवन, मछली घर से गांधी पार्क की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रोशनपुरा से भारत टाकीज जाने वाले हल्के वाहन पुलिस कंट्रोल रूम, लिली टाकीज होकर जाएंगे, यात्री बसें अपेक्स बैंक तिराहे से बोर्ड आफिस, डीबी माल,प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होकर भारत टाकीज की तरफ जाएंगी।

Tags

Next Story